मुख्य बातें

बुद्धन मंडल हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार: पुलिस एक अन्य को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी – Purnia News

बुद्धन मंडल हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस एक अन्य को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी – Purnia News

पूर्णिया जिले में बुद्धन मंडल हत्याकांड में भवानीपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास कुमार मंडल के रूप में हुई है। उसे मोतीचक स्थित उसके घर से छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। विकास कुमार मंडल पर बुद्धन मंडल हत्याकांड में शामिल अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। भवानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास कुमार मंडल अपने घर पर है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई पूरी कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उससे गहन पूछताछ जारी है, हालांकि पुलिस ने अभी तक उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *