मुख्य बातें

हांसी में व्यापारी से मांगी ₹50 लाख की रंगदारी: 2 युवकों ने फेंकी पर्ची, लिखा-1 दिन का टाइम; पुलिस कर्मी बोला-हर दुकान पर कुर्सी डाल ले क्या – Hansi News

हांसी में व्यापारी से मांगी ₹50 लाख की रंगदारी:  2 युवकों ने फेंकी पर्ची, लिखा-1 दिन का टाइम; पुलिस कर्मी बोला-हर दुकान पर कुर्सी डाल ले क्या – Hansi News


मिठाई की इस दुकान पर आकर बदमाशों ने फिरौती मांगी है।

हरियाणा के हांसी शहर के व्यस्त बाजार में स्थित छोटू स्वीट्स के संचालक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। बाइक सवार दो युवकों ने इस संबंध में एक पर्ची उनकी दुकान में फेंकी और फरार हो गए। दुकान संचालक हन्नी सपड़ा ने इस पर्ची को उठाया तो 50 लाख रुपए का

.

दुकान मालिक के मुताबिक, पर्लिची में लिखा था- लाला, 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है”। पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु नाम लिखे हुए बताए जा रहे हैं। इसके बाद दुकान संचालक ने तुरंत व्यापार संगठन के प्रधान और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। जिस रास्ते से बाइक सवार युवक फरार हुए है, वहां एरिया की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

उधर, वारदात के बाद व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए थे। एक व्यापारी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को कहा कि ऐसी घटना आपकी मौजूदगी में हुई है। आरोप है कि पुलिसवाले ने जवाब दिया कि हम क्या हर दुकान के आगे कुर्सी डाल कर बैठ जाएं। पुलिस कर्मी के इस व्यवहार से व्यापारियों में आक्रोश है।

व्यापारी दुकान के बाहर धरना देकर बैठ गए है। उनका है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

दुकान संचालक हिमांशु से मामले की जानकारी लेते पुलिस कर्मी।

फिरौती मांगने की घटना को सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…

  • हांसी की 40 साल पुरानी दुकान, बाइक पर आए दो युवक : यह प्रतिष्ठान पुरानी सब्जी मंडी के सामने लगभग 40 वर्षों से मिठाई के कारोबार से जुड़ा हुआ है। दुकान संचालक हिमांशु ने वे करीब साढ़े तीन बजे अपनी दुकान पर थे। इसी समय बाइक सवार दो युवक वहां पर आए। इनमें से एक युवक बाइक से उतरा और दुकान के कारिंदे को पर्ची देने लगा। दुकान के कारिंदे ने पर्ची मालिक को देने के लिए कहा। इसके बाद वह यह मेज पर पर्ची छोड़कर भाग गए।
  • पर्ची में लिखा था- लाला, 50 लाख रुपए की फिरौती है : दुकान मालिक हन्नी ने बताया कि जब उसने पर्ची पढ़ी तो उसमें लिखा था- लाला, 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है”। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
बदमाशों द्वारा फिरौती के लिए फेंकी गई पर्ची।

बदमाशों द्वारा फिरौती के लिए फेंकी गई पर्ची।

  • बासु उर्फ अनुराम और हिमांशु के नाम से दी गई धमकी : डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु नाम लिखे हुए हैं। जो युवक पर्ची फेंक गए है, उनकी तलाश की जा रही है। शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।
  • व्यापार मंडल के प्रधान बोले- पुलिस पास में ही खड़ी थी : उधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंए गए। व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण तायल कहा कि शहर के सबसे व्यस्तम बाजार उमरा गेट से भगत सिंह मार्केट के नुक्कड़ वाली शॉप में दो युवक फिरौती की पर्ची फेंककर गए हैं। जब यह घटना हुई तो पुलिस महज 30 मीटर की दूरी पर खड़ी थी। पुलिस की मौजूदगी में व्यापारी से फिरौती मांगना हांसी जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण तायल कहा कि शहर के व्यस्तम इलाके में हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण तायल कहा कि शहर के व्यस्तम इलाके में हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

गुंडों को गिरफ्तार करो, नहीं तो सड़कों पर उतरेगा व्यापारी प्रवीण तायल ने आगे कहा कि मैं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि तुरंत उन गुंडों को गिरफ्तार करो, वरना ये हांसी का व्यापारी सड़कों पर उतरेगा, धरने भी लगाएगा और प्रदर्शन भी करेगा। इसके अलावा और जरूरत पड़ी तो हांसी बंद का आह्वान भी किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विधायक विनोद भयाणा के बेटे साहिल भयाणा भी मौके पर पहुंए गए थे।

विधायक विनोद भयाणा के बेटे साहिल भयाणा भी मौके पर पहुंए गए थे।

विधायक भयाणा के बेटे ने वारदात को दुर्भागयपूर्ण बताया सूचना मिलते ही विधायक विनोद भयाणा के बेटे साहिल भयाणा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हमारे शहर में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। मैं सभी को विश्वास दिलाना चाहूंगा कि हमारी पुलिस मुस्तैद है।

पुलिस कई दुकानों के कैमरे खंगाल चुकी है। मैं सभी व्यापारियों को आश्वस्त करता हूं कि वे बिल्कुल भी चिंता ना करें पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…. व्यापारी को ₹50 लाख फिरौती की पर्ची थमाई:जींद में दुकान पर फायरिंग की; लिखा- क्या हाल है लाला, अगली गोली छाती पर लगेगी

हरियाणा के जींद में एक कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। नरवाना के अपोलो चौक पर स्थित SG फैशन पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बदमाश आया और दुकान मालिक नरेश जैन के हाथ में एक पर्ची थमाई। इसके बाद शीशे पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देन के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। वारदात दुकान के भीतर और बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *