मुख्य बातें

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:: राज रतन के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, मधुरम स्वीट्स में 10 करोड़ की टैक्स चोरी – Kanpur News


नमस्कार, कानपुर में कल (बुधवार) की बड़ी खबरें… स्टेट GST की विशेष टीम (SIB) ने कानपुर के कल्याणपुर स्थित मधुरम स्वीट्स पर छापेमारी की। करीब 10 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की आशंका जताई है।

.

रामादेवी से गोल चौराहे तक 10 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए। कांग्रेस का आरोप है कि कांग्रेस के कामों को भाजपा अपना बता रही है। वहीं, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को विकास हजम नहीं हो रहा है।

कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरें VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए-

1ः 12 बैंकों से ढाई साल में निकाले 1600 करोड़:कानपुर में 8 लाख की लूट से खुला राज, 10 फर्मों से अकाउंट में आए रुपए

कानपुर के श्याम नगर में हुई 8 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिनसे लूट हुई थी उनका नाम वासिद और अरशद है। दोनों टेनरी कारोबारी महफूज के लिए कैश कैरियर्स का काम करते हैं।

जांच में पता चला कि महफूज के कानपुर 12 बैंकों के 68 खाते हैं। इन खातों से ढाई साल में करीब 1600 करोड़ कैश निकाला गया है। लूट वाले दिन महफूज के खाते से 3.20 करोड़ रुपए निकाले गए थे। पढ़ें पूरी खबर..

2ः 200 क्विंटल चीनी से बनाई मिठाई, 10 करोड़ की टैक्स-चोरी:मधुरम स्वीट्स ने 60% बिना बिल के बेचा, राज रतन ने 9 ठिकानों पर आज भी रेड

स्टेट GST की विशेष टीम (SIB) ने कानपुर के कल्याणपुर स्थित मधुरम स्वीट्स पर छापेमारी की। करीब 10 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की आशंका जताई है। वहीं, शहर के दूसरे बड़े कारोबारी के यहां इनकम टैक्स की टीम आज तीसरे दिन जांच पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, जांच में सामने आया कि फर्म ने 200 क्विंटल यानी 20 हजार किलो चीनी की खरीद दिखाई, लेकिन कागजों में 20 हजार किलो मिठाई की बिक्री ही दिखाई। पढ़ें पूरी खबर…

3ः कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:होटल में काम करता था, बाराबंकी का रहने वाला था

कानपुर में एक होटल में काम करने वाले युवक ने शुक्रवार सुबह कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब होटल संचालक रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे, लेकिन कमरे से कोई हलचल नहीं हुई।

दरवाजा न खुलने पर आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर की है। पढ़ें पूरी खबर…

4ः कानपुर सांसद भारत-ग्रीस संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नामित:रमेश अवस्थी बोले- राष्ट्रसेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करते रहेंगे

कानपुर सांसद रमेश अवस्थी को भारत-ग्रीस संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। रमेश अवस्थी के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसे उन्होंने सम्मान की बात बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि देश के हितों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने का अवसर है।

सांसद ने पोस्ट कर इस जिम्मेदारी के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व निभाने का अवसर मिला है। पढ़ें पूरी खबर…

5ः शेयर खरीदने-बेचने के नाम पर ठगी करने वाला अरेस्ट:6 लोगों से ठगे थे करोड़ों रुपए, कानपुर में छिपकर अस्पताल में करा रहा था इलाज

कानपुर में शेयर खरीदने-बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले सुशील धवन को शुक्रवार सुबह पुलिस ने जेके मंदिर नहरिया के पास स्थित शिवानी क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीमारी का इलाज कराने के बहाने छिपा हुआ था।

उस पर काकादेव और नजीराबाद थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। ठगी के मामलों में उसकी पत्नी और पिता को भी सह-आरोपी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

6ः अलंकार अग्निहोत्री इस्तीफा देने वाले परिवार के तीसरे अफसर:ताऊ बोले- जब अन्याय हो तो लड़ना चाहिए; हमारे परिवार का यही सिद्धांत रहा

PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री अपने घर के इस्तीफा देने वाले इकलौते अफसर नहीं हैं। इससे पहले अलंकार का पालन-पोषण करने वाले एयरफोर्स के विंग कमांडर ताऊ और बैंक कर्मी पिता ने भी इस्तीफा दिया था।

ताऊ Ex. विंग कमांडर एसके अग्निहोत्री ने कहा- जब अन्याय होता है तो लड़ाई लड़नी चाहिए, पढ़ाई-लिखाई इसके आगे गौड़ हो जाती हैं। हमारे परिवार का यही सिद्धांत रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

7ः स्कूल में बच्चों को फावड़ा थमाया, गेट से बालू हटवाई:बिल्हौर के उत्तरीपुरा प्राइमरी स्कूल का मामला, BEO बोले- अतिक्रमण हटाने से नाराज लोगों की साजिश

कानपुर के बिल्हौर ब्लॉक स्थित उत्तरीपुरा के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। वीडियो में विद्यालय के कुछ छात्र स्कूल के बाहर हाथ में हावड़ा और तसला लेकर बालू-मिट्टी हटाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों ने सवाल उठाए कि क्या बच्चों से पढ़ाई के बजाय मजदूरी कराई जा रही है।

वायरल वीडियो में कई छात्र विद्यालय के मुख्य गेट के पास जमा बालू-मिट्टी को साफ करते दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में तसला और हावड़ा साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं और विद्यालय स्टाफ पर बच्चों से काम कराने के आरोप लगाए गए। पढ़ें पूरी खबर….

8ः बर्रा में पति-पत्नी का झगड़ा निपटाने पहुंचे दरोगा पर हमला:बाइक से हटने को कहने पर गाली-गलौज, 3 महिलाओं समेत 7 पर FIR

बर्रा में बेखौफ दबंगों ने खाकी के इकबाल को खुलेआम चुनौती दे डाली। पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंचे दो दरोगाओं को नशेबाजों ने घेर लिया, फिर एक दरोगा के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों से खुद को घिरा देख दरोगा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

पुलिस फोर्स के पहुंचने पर हमलावर धमकी देकर भाग निकले। दरोगा ने एक नामजद व तीन महिलाओं समेत 7 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर…

कानपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने:एलिवेटेड ट्रैक का श्रेय लेने की होड़, BJP सांसद बोले- कांग्रेस को विकास हजम नहीं हो रहा

कानपुर में रामादेवी से गोल चौराहे तक 10 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए। कांग्रेस का आरोप है कि कांग्रेस के कामों को भाजपा अपना बता रही है। वहीं, भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को विकास हजम नहीं हो रहा है।

कांग्रेस ने इस एलिवेटेड ट्रैक को अपना बताने के लिए मार्च निकाला। कांग्रेस का कहना है कि इसे साल 2011 में तत्कालीन कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने प्रस्तावित और पास कराया था। पढ़ें पूरी खबर…

10ः राफेल से वंदे भारत तक… पिचकारियों में दिखेगा ‘नया भारत’:कानपुर में गदा और रॉकेट लॉन्चर की डिमांड, सतरंगी धुआंदार पिचकारी भी आई

फागुन की मस्ती और रंगों के त्योहार होली में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। शहर के बाजारों में रौनक ऐसी है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। इस बार होली के हुड़दंग में सबसे ज्यादा रोमांच पिचकारी के शोरूम पर नजर आ रहा है। बच्चे हों या युवा—हर कोई ऐसी पिचकारी की तलाश में है जो दिखने में हटके हो और वार करने में सटीक।

इस बार बाजारों में केवल रंगों की बौछार नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की झलक भी दिखाई दे रही है। राफेल फाइटर जेट और वंदे भारत एक्सप्रेस की थीम पर बनी पिचकारियां बच्चों के बीच सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *