मुख्य बातें

फरीदाबाद में 40 साल बाद मिलेगा घर का मालिकाना हक: 1640 परिवार को मिले थे मकान, निगम की कमेटी करेगी कागजों की जांच – Faridabad News

फरीदाबाद में 40 साल बाद मिलेगा घर का मालिकाना हक:  1640 परिवार को मिले थे मकान, निगम की कमेटी करेगी कागजों की जांच – Faridabad News


फरीदाबाद की वार्ड-3 स्थित जनता कॉलोनी के 1640 परिवारों को जल्द ही उनके मकानों का मालिकाना हक मिलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर निगम ने इसके लिए एक विशेष कमेटी का गठन कर दिया है, जो दस्तावेजों की जांच कर पात्र लोगों के मकानों की रजिस्ट्री स

.

40 सालों से कर रहे इंतजा

ये परिवार पिछले करीब 40 वर्षों से अपने मकानों के मालिकाना हक के लिए संघर्ष कर रहे थे। विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को मूलचंद शर्मा ने उठाया था। इसके जवाब में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि सरकार इन परिवारों को मालिकाना हक देने की तैयारी कर रही है।

नगर निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि कमेटी का गठन कर दिया गया है कमेटी सभी लोगो को बुलाकर उनके दस्तावेज चेक करने का काम करेगी।

1640 लोगों को हुए थे अलॉच

सरकार द्वारा जनता कॉलोनी में करीब 40 वर्ष पहले 1640 जरूरतमंद लोगों को मकान आवंटित किए गए थे। इन मकानों के लिए लाभार्थियों से किस्तों के रूप में भुगतान भी लिया गया था। हालांकि, पूरी राशि जमा करने के बावजूद अधिकांश लोगों की अब तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई। वहीं कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी तक पूरा भुगतान नहीं किया है।

निगम कमेटी करेगी कागजों की जांच

नगर निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इसको लेकर कमेटी का गठन कर दिया गया है कमेटी सभी लोगो को बुलाकर उनके दस्तावेज चेक करने का काम करेगी। कमेटी में प्लानिंग ब्रांच के अधिकारियों को शामिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *