मुख्य बातें

रोहतक में दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण: 58.56 लाख के 184 बैसाखी-ट्राई साइकिल, डीसी बोले- हर गांव में लगेंगे रजिस्ट्रेशन कैंप – Kalanaur News

रोहतक में दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण:  58.56 लाख के 184 बैसाखी-ट्राई साइकिल, डीसी बोले- हर गांव में लगेंगे रजिस्ट्रेशन कैंप – Kalanaur News

रोहतक में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैसाखी और ट्राई साइकिल और अन्य उपकरण वितरित किए गए। राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित शिविर में 92 लाभार्थियों को लगभग 58.56 लाख रुपए के कुल 184 उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एपीसीपीएल) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने जोर दिया कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों की गतिशीलता बढ़ेगी, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हर गांव और वार्ड में मूल्यांकन शिविर लगाने के निर्देश सचिन गुप्ता ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के हर वार्ड और गांव में मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीकरण करना है, ताकि कोई भी दिव्यांग सहायक उपकरण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरणों के माध्यम से गतिशीलता बढ़ने पर दिव्यांगजन व्यवसाय या रोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एपीसीपीएल के दिलीप कईर्बोत्ता ने बताया कि कंपनी अपने सीएसआर फंड का उपयोग निरंतर समाज कल्याण के लिए कर रही है। उन्होंने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एपीसीपीएल समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार ने भी एपीसीपीएल के प्रयासों की सराहना की। पहले ही आयोजित किए गए थे परीक्षण शिविर इन उपकरणों के वितरण के लिए एलिम्को (भारत सरकार का एक उपक्रम) द्वारा रोहतक के आसपास के विभिन्न स्थानों पर पहले ही परीक्षण शिविर आयोजित किए गए थे, जहां लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया था। शिविर में रोहतक के विभिन्न स्थानों से पूर्व-चिन्हित 92 दिव्यांग लाभार्थियों को ये उपकरण प्रदान किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *