मुख्य बातें

40 हजार किसानों के खाते में 205.95 करोड़ ट्रांसफर: बस्तर और बकावंड ब्लॉक के किसानों के खाते में सबसे ज्यादा डले पैसे – Jagdalpur News

40 हजार किसानों के खाते में 205.95 करोड़ ट्रांसफर:  बस्तर और बकावंड ब्लॉक के किसानों के खाते में सबसे ज्यादा डले पैसे – Jagdalpur News

जगदलपुर में शनिवार को कृषक उन्नति योजना के तहत बस्तर जिले के 40,667 किसानों के बैंक खातों में 205 करोड़ 95 लाख रुपए की आदान सहायता राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम वीर सावरकर भवन में हुआ, जहां उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और विधायक किरण देव मौजूद रहे। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर से करीब 25 लाख किसानों के खातों में 10,328 करोड़ रुपए से अधिक राशि जारी की।

जगदलपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बिलासपुर के मुख्य आयोजन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतर राशि मिलने और होली की शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने वादे के मुताबिक धान खरीदी की अंतर राशि एकमुश्त दी है, जिससे त्योहार से पहले किसानों को राहत मिली है।

बजट में भी किसान हित से जुड़े प्रावधान किए गए हैं। बस्तर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, लघु वनोपज संग्रहण-प्रसंस्करण को बढ़ावा देने और सिंचाई संसाधन मजबूत करने पर काम चल रहा है। महिला स्व-सहायता समूहों और सहकारी समितियों को भी सहयोग दिया जा रहा है। जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा कि राशि मिलने से किसानों के परिवारों में उत्सव का माहौल है। कार्यक्रम में किसानों को आदान सहायता प्रमाण पत्र भी दिए गए।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जगदलपुर के अनुसार मोटा धान पर 731 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि सीधे खातों में डाली गई। सबसे ज्यादा लाभ बकावंड और बस्तर ब्लॉक के किसानों को मिला। बकावंड में 67.90 करोड़ रुपए और बस्तर ब्लॉक में 55.78 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *