मुख्य बातें

चंडीगढ़ में एक्सीडेंट देख मेयर ने रोकी गाड़ी: कैब में फंसी लड़कियों को बाहर निकलवाया, फिर एंबुलेंस न मिलने पर खुद अस्पताल पहुंचाया – Chandigarh News

चंडीगढ़ में एक्सीडेंट देख मेयर ने रोकी गाड़ी:  कैब में फंसी लड़कियों को बाहर निकलवाया, फिर एंबुलेंस न मिलने पर खुद अस्पताल पहुंचाया – Chandigarh News

चंडीगढ़ में कैब और कार की टक्कर हो गई। जिससे कैब में सवार लोग उसमें फंस गए। इनमें से 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो लड़कियां उसमें फंसी रहीं। इसी दौरान वहां से मेयर सौरभ जोशी गुजरे, तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोक ली और मदद की। एंबुलेंस न मिलने पर मेयर ने खुद अपने गाड़ी से दोनों घायल लड़कियों को जीएमसीएच-16 के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज करवाया। अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मेयर ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी हादसे के वक्त मदद करनी चाहिए। हालांकि घायल लड़कियों के नाम सामने नहीं आए हैं। कार्यक्रम में शमिल होने जा रहे थे जोशी मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि आज (1 मार्च को) मैं एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी स्कूल के पास पहुंचे, तो वहां एक कैब का एक्सीडेंट हो गया था। कैब में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि दो छोटी बच्चियों की हालत नाजुक थी। उन्होंने कहा कि मैंने तुरंत उन्हें अपनी गाड़ी में जीएमसीएच-16 पहुंचाया और स्वयं उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया। जानिए मेयर ने जारी किए 2 वीडियो में क्या है… घायल लड़कियों को कार से बाहर निकाला: पहला वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। वीडियो में दिख रहा है कि कैब को किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी, जिसमें कैब सवार लड़कियां घायल हो जाती हैं। इसी बीच वहां से मेयर अपनी गाड़ी से गुजर रहे होते हैं। वह तुरंत अपनी कार रोककर मदद के लिए आगे आते हैं। वह पूछते हैं कि ड्राइवर ठीक है या नहीं। इसके बाद वह लोगों की मदद से लड़कियों को कार से निकालते हैं। साथ ही अपनी सरकारी कार की पीछे वाली सीट पर बिठाते हैं। फिर उनकी टीम सीधे अस्पताल के लिए निकल जाती है। अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया: दूसरा वीडियो 2 मिनट 24 सेकेंड का है। इसमें घायल लड़कियों को अस्पताल पहुंचाने और उनका इलाज शुरू करवाने का दृश्य है। जब वह लड़कियों को लेकर अस्पताल पहुंचे तो व्हीलचेयर मंगवाई। इस दौरान तुरंत स्ट्रेचर और व्हीलचेयर आ जाती है। इसमें एक लड़की को स्ट्रेचर पर लिटाकर व दूसरी को व्हीलचेयर पर बैठाकर ओपीडी में ले जाया जाता है। इसके बाद उनका इलाज शुरू करवाया जाता है। वीडियो के अंत में मेयर ने अन्य लोगों को भी मदद के लिए आगे आने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *