मुख्य बातें

फरीदाबाद में लापता तीनों नाबालिग लड़कियां मिलीं: अभिभावकों को डांटने पर घर से निकली, रास्ता भटक जाने पर दिल्ली पहुंची, परिजनों को सौंपा – Ballabgarh News

फरीदाबाद में लापता तीनों नाबालिग लड़कियां मिलीं:  अभिभावकों को डांटने पर घर से निकली, रास्ता भटक जाने पर दिल्ली पहुंची, परिजनों को सौंपा – Ballabgarh News

फरीदाबाद के सराय थाना क्षेत्र से लापता हुई तीनों नाबालिग लड़कियां 48 घंटे बाद सकुशल मिल गईं। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बजरंग चौक, सराय इलाके से 15 वर्षीय गुड्डी, 13 वर्षीय निशा और उनकी 12 वर्षीय सहेली काव्य अचानक घर से चली गई थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पढ़ाई को लेकर माता-पिता द्वारा डांटने पर तीनों नाराज होकर घर से मार्केट जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान वे रास्ता भटक गईं और भटकते-भटकते दिल्ली पहुंच गईं। बताया गया कि रास्ता ठीक से पता न होने के कारण वे वापस घर नहीं आ सकीं। मेट्रो स्टेशन पर बिताई रात रात होने पर तीनों बच्चियां बदरपुर मेट्रो स्टेशन के सीढ़ियों के पास ही सो गईं थी ओर वहीं पूरी रात बिताई। आज सुबह मेट्रो स्टेशन पर आने वाले दैनिक यात्रियों की नजर जब तीनों बच्चियों पर पड़ी तो उन्हें शक हुआ। पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि वे सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। लोगों ने दी पुलिस को सूचना इसके बाद बदरपुर मेट्रो स्टेशन पर लोगों ने संबंधित पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मेट्रो स्टेशन पहुंची और तीनों बच्चियों को अपने साथ थाने लेकर आई। वहां पर विस्तार से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि वे नाराज होकर घर से निकली थीं और रास्ता भटकने के कारण दिल्ली पहुंच गई थीं। परिजनों को किया गया सुपुर्द सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पूरी जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिवार ने बच्चियों के सकुशल मिलने पर राहत की सांस ली, वहीं पुलिस ने अभिभावकों को बच्चों पर नजर रखने और उन्हें समझाने-बुझाने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *