मुख्य बातें

बगहा में सीएम जन्मदिन पर कार्यक्रम: मंत्री श्रवण कुमार ने आंगनबाड़ी बच्चों को बांटे कपड़े, जीविका दीदियों के कौशल को मिला बढ़ावा – Bettiah (West Champaran) News

बगहा में सीएम जन्मदिन पर कार्यक्रम:  मंत्री श्रवण कुमार ने आंगनबाड़ी बच्चों को बांटे कपड़े, जीविका दीदियों के कौशल को मिला बढ़ावा – Bettiah (West Champaran) News

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत वाल्मीकिनगर स्थित वाल्मीकि सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आंगनबाड़ी बच्चों के बीच जीविका दीदियों द्वारा सिले गए वस्त्रों का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए प्रसन्नता का अवसर है, बल्कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहित करता है। गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों का निर्माण किया
उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों ने सिलाई का उचित प्रशिक्षण प्राप्त कर गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों का निर्माण किया है। अब वे इन उत्पादों के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं। यह पहल महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समावेशन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *