रायपुर में इवनिंग वॉक पर निकली महिला के गले से चेन छीनकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम रितेश नेताम है। आरोपी आदतन लुटेरा है और कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। यह मामला पुरानी बस्ती इलाके के वॉल्फोर्ट सिटी के पास का है। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला वॉल्फोर्ट सिटी निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की शॉम को इवनिंग वॉक के लिए निकली हुई थी। वो सोसाइटी के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसके गले से चेन खींचा और फरार हो गया। पीड़िता जब तक मदद के लिए आवाज देती, आरोपी उसकी आंख से ओझल हो गया। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी और उसके बाद 28 फरवरी को पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आरोपी खम्हारडीह इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से लूटी हुई चेन पुलिस ने बरामद कर ली है। जेल से छूटते ही फिर शुरू की लूटपाट पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसके कब्जे से 14.8 ग्राम सोने की चेन बरामद की गई है। आरोपी रितेश नेताम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा, सिविल लाइन और माना थाने में चोरी, लूट, मारपीट और नकबजनी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
Source link
