![]()
जिले की धनूरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके के एक आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर (HS) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सचिन उर्फ सेठी, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। आते अपने ही बुजुर्ग ताऊ के साथ मारपीट करने और खेत से अवैध रूप से पेड़ काटकर बेचने का आरोप है। थानाधिकारी संजय गौतम के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी सचिन उर्फ सेठी को घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक शातिर अपराधी है और इलाके में अपनी दहशत फैलाना चाहता था। गिरफ्तार किया गया सचिन उर्फ सेठी कोई साधारण अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 8 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह धनूरी थाने का लिस्टेड हिस्ट्रीशीटर (HS) है। यह है पूरा मामला घटना 24 फरवरी 2026 की है। परिवादी रामचंद्र (70), निवासी अशोक नगर (सोनासर), ने धनूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनका भतीजा सचिन उर्फ सेठी जेल से छूटने के बाद लगातार उनके खेत से कीमती पेड़ काटकर बेच रहा था। जब रामचंद्र ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने घर में घुसकर अपने बुजुर्ग ताऊ के साथ बेरहमी से मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
Source link
