मुख्य बातें

संभल के पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत: बदायूं में बड़े बेटे की ससुराल जाते समय हुआ हादसा, होली की खुशियां मातम में बदली – Sambhal News




संभल में एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे हुई, जब वे बदायूं में एक रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों की पहचान संभल जिले की चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ गांव निवासी गेंदन लाल (55) और उनके बेटे शेर सिंह (20) के रूप में हुई है। वे गेंदन लाल के बड़े बेटे विपिन (27) की ससुराल, बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के करणपुर बेहटा गांव जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बड़े बेटे के ससुराल पक्ष और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक की टांग टूट गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गेंदन लाल के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। मृतक शेर सिंह अविवाहित था। उनकी बड़ी बेटी पुष्पा (38), छोटी बेटी सरोज (30), बेटा विपिन (27) और सबसे छोटी बेटी राजकली (25) विवाहित हैं। मंगलवार की दोपहर को पिता-पुत्र के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया, उधर दो मौतों की सूचना के बाद रिश्तेदार घर पहुंच गए। गांव में पिता-पुत्र की मौत होने के बाद सन्नाटा पसरा है और घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। होली के त्योहार पर घर में दो मौतों के बाद घर की खुशियां माता में बदल गई वहीं गांव में भी गम का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *