जयपुर शहर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अब दब नहीं रहीं, बल्कि सीधे जिम्मेदार विभागों तक पहुंच रही हैं। दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए मालवीय नगर, जगतपुरा और आसपास के इलाकों से सड़क धंसने, सीवर सफाई के बाद खुले छोड़े गए गड्ढो
.
शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाया गया, जिसके बाद कई स्थानों पर कार्रवाई कर समाधान भी कराया गया। जनआवाज से व्यवस्था में सुधार की यह पहल लगातार असर दिखा रही है।
ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।
स्कूल के पास खुले गड्ढे, हादसे का डर
मालवीय नगर के कृष्णानंद मार्ग से राजेश नटवाड़ा ने पोस्ट कर बताया कि सरकारी स्कूल के पास सीवर सफाई के बाद गड्ढों को भरा नहीं गया। खुले गड्ढों की वजह से रोजाना बच्चों और राहगीरों को खतरा बना हुआ था। अभिभावकों ने संभावित हादसे की आशंका जताते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की।
1 हफ्ते से दिन-रात जल रही रोड लाइट
महेश मार्ग, मालवीय नगर से अखिल गांधी ने शिकायत की कि पिछले एक सप्ताह से रोड लाइट लगातार जल रही है। दिन में भी लाइट बंद नहीं होने से बिजली की अनावश्यक खपत हो रही थी। क्षेत्रवासियों ने तकनीकी खामी दूर कर लाइट को नियमित करने की मांग की।

चैम्बर का गंदा पानी सड़क पर
कान्हा विहार की ज्योति सैनी ने बताया कि ई-ब्लॉक, गांधी पथ वेस्ट क्षेत्र में सीवर चैम्बर का पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे कीचड़ और बदबू की समस्या बनी रहती है और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सवाई मानसिंह रोड पर धंस रही सड़क
सवाई मानसिंह रोड से साहिल शर्मा ने पोस्ट कर बताया कि सिविल लाइन चैम्बर के पास सड़क अंदर से खोखली हो चुकी है और धीरे-धीरे धंस रही है। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। स्थानीय लोगों ने तकनीकी जांच और त्वरित मरम्मत की मांग की।

समाधान भी हुए, लोगों ने जताई राहत
सीवर ब्लॉकेज के बाद फैला कचरा हटाया गया
गणेश नगर से अंकित कुमावत ने शिकायत की थी कि घर के बाहर सीवर लाइन ब्लॉक थी और मरम्मत के बाद निकाला गया कचरा सड़क पर ही छोड़ दिया गया। मामला ‘भास्कर समाधान’ में उठने के बाद संबंधित टीम दोबारा मौके पर पहुंची और कचरा हटवाया। शिकायतकर्ता ने स्वयं समाधान की पुष्टि की।

खो नागोरियान में 4 साल से पड़ा कचरा साफ
खो नागोरियान क्षेत्र के खटीकों के मोहल्ले, जगतपुरा रोड से आशीष चावला ने बताया था कि पिछले करीब चार वर्षों से नियमित सफाई नहीं हो रही थी। कचरे के ढेर लगे रहने से बदबू और बीमारियों का खतरा बना हुआ था। मामला सामने आने के बाद सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को साफ करवाया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

आज के पब्लिक के स्टार बने शिवचरण गोडीवाल
आज के पब्लिक के स्टार बने शिवचरण गोडीवाल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, झालाना–जगतपुरा जोन। इन्होंने खो नागोरियान क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही कचरे की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए टीम भेजकर सफाई कार्य सुनिश्चित कराया। उनकी तत्परता से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली।

भास्कर समाधान सेगमेंट अब केवल शिकायत मंच नहीं, बल्कि शहर में जवाबदेही तय करने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन की जिम्मेदारी से यह साफ है कि जब जनआवाज बुलंद होती है, तो समाधान की राह भी खुलती है।
पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान”
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।



शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास
इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
