मुख्य बातें

गड्ढे से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक, युवक गंभीर घायल: सिर में लगी चोट, शाजापुर के छतगांव में हुआ हादसा – shajapur (MP) News

गड्ढे से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक, युवक गंभीर घायल:  सिर में लगी चोट, शाजापुर के छतगांव में हुआ हादसा – shajapur (MP) News

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छतगांव में बुधवार रात करीब 9 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुनेरा थाने की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 पर तैनात आरक्षक अभिषेक गुप्ता और पायलट संजय ने घायल को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान बड़ोद निवासी श्यामलाल पिता सोहनलाल के रूप में हुई है। घायल श्यामलाल ने बताया कि वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी सड़क पर अचानक एक गड्ढा आ गया जो उसे दिखाई नहीं दिया। गड्ढे से टकराने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा श्यामलाल का उपचार किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *