मुख्य बातें

बलौदाबाजार में एसपी भावना गुप्ता ने संभाला मोर्चा: पेट्रोलिंग कर लिया जायजा, 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी से शांतिपूर्ण रही होली – baloda bazar News

बलौदाबाजार में एसपी भावना गुप्ता ने संभाला मोर्चा:  पेट्रोलिंग कर लिया जायजा, 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी से शांतिपूर्ण रही होली – baloda bazar News

बलौदाबाजार में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने केवल निर्देश जारी नहीं किए, बल्कि सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी गुप्ता ने बलौदाबाजार नगर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल और वाहनों से पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। होली के मद्देनजर जिले भर में लगभग 400 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर शहर और ग्रामीण स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की गई। देखिए तस्वीरें संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल रही सतर्क चारपहिया और बाइक पेट्रोलिंग टीमों ने पूर्व में अपराध प्रभावित स्थानों, अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी की। एसपी ने स्वयं इन क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन किया और पुलिस बल की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने और त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। होली के अवसर पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। इसके लिए ‘टीम शक्ति’ की महिला पुलिस बाइक पेट्रोलिंग को तैनात किया गया। इस टीम ने बलौदाबाजार शहर की अंदरूनी गलियों, कॉलोनियों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगातार भ्रमण किया, जिससे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिला पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय रहीं। इन व्यापक इंतजामों और एसपी की सक्रियता के कारण पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे, जिसके परिणामस्वरूप छूट-पुट विवादों को छोड़कर होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बलौदाबाजार में होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, पुलिस की तत्परता ने बढ़ने नहीं दिया विवाद पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण बलौदाबाजार जिले में होली का त्यौहार पूरी तरह शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। कुछ स्थानों से छोटे-मोटे विवाद की जानकारी मिली, लेकिन पुलिस की मौजूदगी और तत्परता के चलते उन्हें बढ़ने नहीं दिया गया और समय रहते निपटारा कर दिया गया। एसपी भावना गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीमें शहरों के साथ-साथ दूर-दराज के गांवों, गलियों और मोहल्लों तक गई, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *