उदयपुर में बीजेपी नेत्री के AI की मदद से अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के मामले में नया मोड़ आया है। विपक्ष समेत पार्टी में अंदरूनी विरोध के बाद सरकार के निर्देश पर पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) ने केस का जांच अधिकारी बदल दिया है। अब केस की जांच एएसपी (हेडक्वार्टर) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा करेंगे। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को गिर्वा DSP गोपाल चंदेल को जांच से हटा दिया। चंदेल के बजाय अब मेवाड़ा इस पूरे केस की विस्तृत जांच करेंगे। गोपाल स्वरूप मेवाड़ा उदयपुर सिटी के एएसपी भी रह चुके हैं। जांच अधिकारी बदला सूत्रों के अनुसार, विपक्ष समेत उदयपुर के कई बड़े बीजेपी पदाधिकारियों से मिले इनपुट के बाद सरकार ने जांच बदलने के निर्देश दिए। एएसपी मेवाड़ा अब इस केस की पहले से लेकर अब तक की डेवलपमेंट की जानकारी जुटाएंगे और फाइल अपने पास लेंगे। इसमें केस के आरोपी वकील विशाल गुर्जर से हुई पूछताछ और मौजूदा सबूतों समेत अन्य तत्वों पर जांच करेंगे। जांच अधिकारी बदलने के पीछे राज्य सरकार की मंशा इस ब्लैकमेलिंग केस की निष्पक्ष जांच करवाना है, ताकि पार्टी पदाधिकारियों के लिए चर्चाओं को रोका जा सके। जांच अधिकारी बदलने के बाद वीडियो कांड में तथाकथित नेता भी अब चिंता में हैं।
Source link
