मुख्य बातें

आरंग हत्याकांड…रंग लगाने से मना करने पर हुआ था विवाद: नाबालिग सहित 8 आरोपियों ने पहले गाड़ी गिराई, फिर दौड़ाकर पीटा; विरोध पर मारा चाकू – Raipur News

आरंग हत्याकांड…रंग लगाने से मना करने पर हुआ था विवाद:  नाबालिग सहित 8 आरोपियों ने पहले गाड़ी गिराई, फिर दौड़ाकर पीटा; विरोध पर मारा चाकू – Raipur News


रायपुर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायपुर जिले के आरंग में होली के दिन रंग लगाने से मना करना रायपुर निवासी नीरज लोधी की हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम देने से पहले नीरज की बाइक गिराई और फिर उसे दौड़ाकर पीटा था। नीरज विरोध कर रहा था, इसलिए आरोपियों ने चाकू से लगातार वार किए थे।

मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित कुल आठ आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में मनीष कुमार निषाद, योगेन्द्र निषाद उर्फ बीरू उर्फ बाऊ, गौतम कुमार साहू, भोजराम निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, धनेश निषाद शामिल हैं। आरोपियों से चाकू और चूड़ा भी जब्त किया गया है।

अब पढ़ें क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च 2026 को वह दुर्गा चौक के पास मोहल्ले में होली खेल रहा था। इसी दौरान नीरज लोधी अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG04HR6547) से वहां पहुंचे और चाय पीने चलने की बात कही। इसके बाद नीरज लोधी, मोनू ठाकुर और निलेश लोधी बाइक से निकल गए।

आरोपियों ने विरोध करने पर मारा था चाकू।

आरोपियों ने विरोध करने पर मारा था चाकू।

रंग लगाने से मना करने पर विवाद

करीब 11:30 बजे, जब वे केंवसी साहू पारा स्थित संदीप किराना स्टोर के पास पहुंचे, तो वहां खड़े ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, योगेंद्र उर्फ बीरू और उनके अन्य साथी उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें रंग-गुलाल लगाने की कोशिश की और इस दौरान बाइक की चाबी भी निकाल ली।

नीरज लोधी ने रंग लगाने से मना किया, जिससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ध्रुव निषाद और उसके साथियों ने तीनों युवकों को बाइक से गिरा दिया। मोनू ठाकुर और निलेश लोधी वहां से भागने लगे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

इसी दौरान मनीष कुमार निषाद उर्फ संजू और उसके साथियों ने चाकू से नीरज लोधी के सीने, पीठ और कमर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में थाना आरंग में केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *