मुख्य बातें

कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है: अंबेडकरनगर में नहर किनारे मिला युवक का शव, होली पर तीन दुकानों में लगी आग – Ambedkarnagar News

कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:  अंबेडकरनगर में नहर किनारे मिला युवक का शव, होली पर तीन दुकानों में लगी आग – Ambedkarnagar News


अंबेडकरनगर के टांडा थाना क्षेत्र में इस्माइलपुर बेलडहा के पुरवा अकूतपुर नहर के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ

.

अंबेडकरनगर में होली पर तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

अंबेडकरनगर के कटका थाना क्षेत्र स्थित न्योरी बाजार में होली के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि इन दुकानों में रखा सारा सामान, जिसमें कपड़े, फल, बिसात का सामान और अन्य सामग्री थी, पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

अंबेडकरनगर के 35 हजार घरों में लगेगा प्रीपेड मीटर, बिल की समस्या खत्म; ऐप से होगा रिचार्ज

अंबेडकरनगर में 35 हजार बिजली उपभोक्ता अब मोबाइल की तरह प्रीपेड मीटर रिचार्ज कर बिजली का उपयोग करेंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने अकबरपुर, जलालपुर, टांडा और आलापुर डिवीजनों में लगे इन 35 हजार प्रीपेड मीटरों का सफल परीक्षण किया है। इसमें जिला मुख्यालय शहर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

अंबेडकरनगर में रंग-गुलाल लगाकर लोगों ने मनाया होली, डीजे पर थिरके युवा

अंबेडकरनगर में रंग- गुलाल लगाकर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवा डीजे की धुन पर लोग भोजपुरी गानों पर नाचते नजर आए। महिलाएं और बच्चियां एक-दूसरे के घर जाकर रंग और गुलाल लगा रही थीं।

बच्चों ने भी खूब मस्ती की। कुछ जगहों पर बच्चे डीजे की धुन पर एक-दूसरे को पानी और मिट्टी में पटक रहे थे, छोटे बच्चे पिचकारियों में रंग भरकर राहगीरों को डाल कर होली खेली। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *