मुख्य बातें

पंचकूला की महिला टीचर ने स्नेचर को जड़े लात-घूंसे: ताइक्वांडों में दक्ष है कर्नल की पत्नी, जैकेट छोड़ा भागा बदमाश, नहीं तोड़ पाया चेन – Panchkula News




हरियाणा के पंचकूला में कर्नल की टीचर पत्नी की चेन तोड़ने का प्रयास करना युवक को महंगा पड़ गया। ताइक्वांडो में दक्ष महिला टीचर ने लात-घूंसे जड़ दिए। जिसके बाद युवक मौके से भाग गया। पंचकूला के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पंचकूला के सेक्टर-21 निवासी कर्नल लोकेश के अनुसार उनकी पत्नी मीनाक्षी 4 मार्च की शाम करीब 7 बजे गली में कुत्ता घूमाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पहलवान टाइप एक युवक उसके पीछे से झपटा और सोने की चेन को तोड़ने का प्रयास किया।
स्नेचर को जड़े लात-घूंसे बदमाश के द्वारा अचानक से हुए हमले पर रिएक्ट करते हुए टीचर मीनाक्षी ने लात और घूंसा मारा। उसके बाद टीचर ने बचाव के लिए आवाज भी लगाई। लात-घूंसे पड़ने के बाद स्नेचर चेन लेने में असफल हो गया। जिसके बाद बीवी ने उसका काला जैकट पकड़ लिया, वह घबरा कर जैकट निकाल कर भाग गया । फिर बीवी ने चेन चैक की तो पंडल समेत सड़क पर मिल गई। पति-भाई और पिता आर्मी अफसर सेक्टर-21 की जिस महिला के साथ वारदात हुई है, वो आर्मी स्कूल में टीचर रहीं हैं। उनके पति कर्नल लोकेश शर्मा के अनुसार उनकी पत्नी मीनाक्षी के भाई व पिता भी आर्मी में अफसर हैं। आर्मी में रहते ही, उन्होंने ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लिया था, जिसकी वजह से वे आरोपी का मुकाबला कर पाई।
CCTV फुटेज चेक कर रही पुलिस : SHO पंचकूला सेक्टर-20 थाना के SHO सोमबीर ढाका ने बताया कि कर्नल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्नेचर की तलाश के लिए आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *