मुख्य बातें

मोतिहारी में नहर में गिरी बाइक, पुजारी की मौत: टूटी रेलिंग की वजह से हादसा, ग्रामीण बोले- एक साल में कई जानें जा चुकी हैं – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में नहर में गिरी बाइक, पुजारी की मौत:  टूटी रेलिंग की वजह से हादसा, ग्रामीण बोले- एक साल में कई जानें जा चुकी हैं – Motihari (East Champaran) News

होली के दिन पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पताही थाना क्षेत्र में बलुआ नहर पुल के पास हुआ, जहां बाइक असंतुलित होकर सीधे नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि पुल की रेलिंग पहले से टूटी हुई थी। इसी वजह से बाइक सवार संतुलन नहीं बना सके और पुल से नीचे नहर में गिर गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। होली के दिन हुआ दर्दनाक हादसा जानकारी के अनुसार डुमरी से पताही की ओर दो युवक बाइक से जा रहे थे। जब वे बलुआ नहर पुल के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल की रेलिंग पहले से ही टूटी हुई थी। संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक सीधे पुल से नीचे नहर में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पताही पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी गांधी मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार चंपापुर गांव निवासी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाके में धार्मिक कार्यों के लिए जाने जाते थे गांधी मंडल बताया जाता है कि गांधी मंडल पेशे से पुजारी थे और इलाके में धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के लिए काफी प्रसिद्ध थे। होली के दिन उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस हादसे को बेहद दुखद बता रहे हैं। घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत रंजीत कुमार को नहर से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार रंजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पताही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। पताही थानाध्यक्ष बवन कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। टूटी रेलिंग से लगातार हो रहे हादसे स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बलुआ नहर पुल की दोनों ओर की रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। इसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक वर्ष में इस पुल के पास आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक पुल की मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते रेलिंग की मरम्मत कर दी जाती तो शायद यह हादसा नहीं होता। प्रशासन से मरम्मत की मांग घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से पुल की टूटी रेलिंग को तुरंत ठीक कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में भी ऐसे हादसे होते रहेंगे और लोगों की जान जाती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *