मुख्य बातें

सुबोध अग्रवाल सहित फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी: एसीबी ने 16 दिन में 21 शहरों में 100 ठिकानों पर दबीश दी; मदद करने वालों से भी की पूछताछ – Jaipur News

सुबोध अग्रवाल सहित फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी:  एसीबी ने 16 दिन में 21 शहरों में 100 ठिकानों पर दबीश दी; मदद करने वालों से भी की पूछताछ – Jaipur News

जेजेएम घोटाले में आरोपी सुबोध अग्रवाल और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 17 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक कुल 16 दिनों से जारी है। इस अभियान में उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक और पुलिस निरीक्षक सहित कुल 40 पुलिस टीमें लगाई गई हैं। 21 शहरों में 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी पुलिस ने देश के करीब 21 शहरों में 100 से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली है। इनमें प्रमुख रूप से जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, नई दिल्ली, चंडीगढ़, फरीदाबाद, नोएडा, मेरठ और मुंबई शामिल हैं। इन शहरों में आरोपियों के घर, रिश्तेदारों के आवास, होटल, फ्लैट और फार्म हाउस पर पुलिस ने दबिश दी। 50 लोगों से पूछताछ अब तक करीब 50 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें आरोपियों के रिश्तेदार, दोस्त, ड्राइवर, नौकर और उन्हें शरण देने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने 5 शहरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई है। इसके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है। मदद करने वालों से भी पूछताछ आरोपियों की मदद करने वाले चार लोगों को अलग-अलग शहरों से लाकर पूछताछ की गई है। इनसे आरोपियों के ठिकानों और संपर्कों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लगातार छापेमारी, तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभियान अभी भी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *