उमरिया में गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग ने जिला अंतर्गत उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। हालांकि, इस व्यवस्था की निगरानी के लिए नियुक्त अधिकारियों के मोबाइल नंबर बंद या अनुपलब्ध पाए गए, जिससे विभाग की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। कार्यपालन यंत्री एस एल घुर्वे ने बताया कि ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने और खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए यह कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य हैंडपंप संधारण और नल जल योजनाओं के संचालन व मरम्मत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9893105867 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी तय कंट्रोल रूम के संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हैंडपंप टेक्नीशियन अनुरुद्ध सिंह उददे और दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक स्टोर क्लर्क संजीव बर्मन तैनात रहेंगे। अवकाश के दिनों में अनुरुद्ध सिंह उददे फोन अटेंड कर शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करेंगे। निगरानी के लिए अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय इस पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। इनमें प्रभारी सहायक यंत्री आर.के. गुप्ता (मोबाइल नंबर 9753207802), उपयंत्री विकासखंड मानपुर-पाली हिमांशु जायसवाल (मोबाइल नंबर 8109938036) और उपयंत्री विकासखंड करकेली अजय कुमार शर्मा (मोबाइल नंबर 9131215330) शामिल हैं। जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल बंद मिले लेकिन जब शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे प्रभारी सहायक यंत्री आर.के. गुप्ता के मोबाइल नंबर 9753207802 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो मोबाइल बंद मिला। इसी तरह, उपयंत्री हिमांशु जायसवाल के नंबर पर ‘इनकमिंग कॉल रिसीव नहीं हो रही है’ का संदेश आया, जबकि उपयंत्री अजय शर्मा ने फोन ही अटेंड नहीं किया। अधिकारियों की यह अनुपलब्धता ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की निगरानी की तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।
Source link
