मुख्य बातें

सोनीपत में स्कॉर्पियो सवार तेल डलवाकर भागे: बिना नंबर प्लेट गाड़ी में पहुंचे; सीसीटीवी में कैद वारदात – Sonipat News

सोनीपत में स्कॉर्पियो सवार तेल डलवाकर भागे:  बिना नंबर प्लेट गाड़ी में पहुंचे; सीसीटीवी में कैद वारदात – Sonipat News

सोनीपत में रिलायंस पेट्रोल पंप पर देर रात काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार चार युवक ₹3500 का तेल डलवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गए। आरोपियों ने मोबाइल से पेमेंट करने का झांसा देकर कर्मचारियों को भ्रमित किया और मौका मिलते ही गाड़ी तेज रफ्तार में भगाकर निकल गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस को शिकायत दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
मोबाइल से पेमेंट का झांसा देकर फरार हुए युवक
पेट्रोल पंप के मैनेजर प्रवेश ने बताया कि गोहाना में रोहतक रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं। रात करीब 12:40 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन-चार युवक पेट्रोल पंप पर आए। उन्होंने तीन नंबर मशीन से ₹3500 का तेल डलवाने को कहा। उस समय पंप पर केवल दो सेल्समैन ड्यूटी पर थे। तेल डलवाने के बाद युवकों ने कहा कि वे मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट करेंगे और स्कैनर को स्कैन करने लगे। ढक्कन बंद करते ही तेज रफ्तार में भगाई गाड़ी
मैनेजर के अनुसार जैसे ही सेल्समैन गाड़ी की टंकी का ढक्कन बंद करने लगा, उसी दौरान आरोपियों ने स्कैनर से पेमेंट करने का बहाना बनाकर अचानक गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ा दी और मौके से फरार हो गए। कर्मचारियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी पानीपत रोड की तरफ भाग निकले और पकड़ में नहीं आए।
गाड़ी पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट
मैनेजर ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे और पीछे कोई भी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। गाड़ी में आगे की सीट पर दो युवक और पीछे की सीट पर दो अन्य युवक बैठे हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं और प्रशासन को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक पहले स्कैनर से पेमेंट करने का नाटक करते हैं और जैसे ही सेल्समैन गाड़ी के पास से हटता है, वे गाड़ी को तेज रफ्तार में लेकर भाग जाते हैं। गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। सेल्समैन सूरज ने बताया घटनाक्रम
सेल्समैन सूरज ने बताया कि रात के समय उसकी ड्यूटी थी। जैसे ही स्कॉर्पियो में नोजल से तेल डाला गया, उसके तुरंत बाद आरोपी पेमेंट किए बिना ही गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि ड्राइवर और उसके साथ एक युवक आगे की सीट पर था, जबकि दो युवक पीछे बैठे हुए थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई थी। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *