हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कोका में 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना आज शनिवार की शाम करीब 4 बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मृतका की पहचान जलेसर क्षेत्र के गांव सांता नबीपुर निवासी भगवान सिंह की पुत्री बेबी के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग 16 साल पहले कोका निवासी दयाराम के पुत्र महेंद्र से हुई थी। बताया जा रहा है कि बेबी ने अपनी बेटी की पिटाई की थी। इसी बात को लेकर उसका अपने पति महेंद्र से विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। उसका पति महेंद्र मजदूरी का काम करता है।
Source link
