हरियाणा के पंचकूला स्थित एक ग्लास हाऊस में ट्रक ड्राइवर ने बैक करते समय रैक को टक्कर मार दी। जिसके कारण कपंनी का 27 लाख रुपए का ग्लास टूटकर बिखर गया। पूरे मामले का VIDEO भी सामने आया है। जिस पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पंचकूला के रायपुर रानी स्थित शारदे ग्लास इंडस्ट्री के मालिक कैथल निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वो संत गोबिन मॅाल मंगवाते हैं। उन्होंने कच्चा मॉल मंगवाया तो कंपनी में ट्रक से मॉल लेकर अलवर का ड्राइवर इमरान लेकर पहुंचा। जिसने कम्पनी के गोदाम में अपने उपरोक्त ट्रक को बिना क्लीनर के लापरवाही से बैक करने लगा। गोदाम में हमारी काफी कांच की सीटें रैक के उपर रखी हुई थी। ड्राइवर ने जानबूझकर लापरवाही से अपने ट्रक को बैक करते समय गोदाम में रखी हुई कांच की सीटों के बंडलों को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही उपरोक्त कांच की सीटें टूट गई। जिससे कम्पनी को बहुत नुकसान पहुंचा है। टूटी हुई कांच की सीटों की कीमत लगभग 27 लाख रुपए है।
चल रही है जांच : जांच अधिकारी पंचकूला के रायपुर रानी थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
