मुख्य बातें

बायपास पर ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर: तीन युवक गंभीर घायल, चालक फरार; जिला अस्पताल में भर्ती – Katni News

बायपास पर ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:  तीन युवक गंभीर घायल, चालक फरार; जिला अस्पताल में भर्ती – Katni News

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में केलवारा बायपास पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, केलवारा निवासी नरेश पाल, धनु पाल और कैलाश आदिवासी अपनी बाइक से किसी निजी काम से जा रहे थे। केलवारा बायपास के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। तीनों युवकों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर कई फीट तक घिसटते चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल कटनी भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों युवकों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *