मुख्य बातें

दरभंगा में देसी कट्टा, कारतूस संग दो युवक गिरफ्तार: गश्ती के दौरान पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों को रोका, भागने लगे तो दौड़ाकर पकड़ा – Darbhanga News

दरभंगा में देसी कट्टा, कारतूस संग दो युवक गिरफ्तार:  गश्ती के दौरान पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों को रोका, भागने लगे तो दौड़ाकर पकड़ा – Darbhanga News

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें खदेड़ते हुए दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम कुशेश्वरस्थान थाना के सहायक अवर निरीक्षक अभय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान झाझरा चौक के पास एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस वाहन देखते ही दोनों युवक बाइक लेकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा काले रंग की एक बाइक बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद हथियार और बाइक को किया जब्त गिरफ्तार युवकों की पहचान शनिचरा गांव निवासी शिवा यादव के पुत्र लाट बाबू यादव और गुलाब यादव के पुत्र कुंदन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद हथियार और बाइक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से आया और इसे किस वारदात को अंजाम देने के लिए रखा गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *