मुख्य बातें

पंचकूला में उपचार के दौरान महिला की मौत: परिजन बोले- लापरवाही के कारण गई जान, बिजली निगम कर्मी, ऑपरेशन के लिए आई – Panchkula News

पंचकूला में उपचार के दौरान महिला की मौत:  परिजन बोले- लापरवाही के कारण गई जान, बिजली निगम कर्मी, ऑपरेशन के लिए आई – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला में रसौली का ऑपरेशन करवाने के लिए आई एक महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद महिला के पति ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका के पति ने पुलिस को शिकायत देकर शव क पोस्टमार्टम करवाया है। पंचकूला के सेक्टर 21 स्थित निजी अस्पताल में पेट की रसोली का ऑपरेशन करवाने आई महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुदेश कुमारी उमर 44 साल निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि गलत उपचार किए जाने के चलते उसकी पत्नी की मौत हुई है। वहीं उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के पति प्रकाश सिंह चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर के पीए हैं और मृतक महिला सेक्टर 14 हरियाणा बिजली विभाग मुख्यालय में कार्यरत थी। महिला के पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।
चल रही है मामले की जांच : ASI रविंद्र पंचकूला पुलिस के जांच अधिकारी ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर महिला के परिजनों के द्वारा शिकायत दी गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों के बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा और उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा और पुलिस के द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि फिलहाल परिजनो की शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *