मुख्य बातें

हरियाणा अकाउंट ऑफिसर के सुसाइड केस की पूरी कहानी: बीवी को गले लगाया, बेटे को आशीर्वाद दिया-बड़ा अधिकारी ही बनना; भाई के 6 बड़े खुलासे – Haryana News

हरियाणा अकाउंट ऑफिसर के सुसाइड केस की पूरी कहानी:  बीवी को गले लगाया, बेटे को आशीर्वाद दिया-बड़ा अधिकारी ही बनना; भाई के 6 बड़े खुलासे – Haryana News


यह तस्वीर सोमवार की उस वक्त की है, जब अकाउंट ऑफिसर मिनी सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूद गया था। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और उसे बचाने की काेशिश की, लेकिन जान नहीं बच सकी। इनसेट में बलवंत सिंह की फाइल फोटो।

हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के अकाउंट अफसर (AO) बलवंत सिंह के सुसाइड वाले दिन की पूरी कहानी सामने आई है। सुसाइड वाले दिन यानि 4 मई 2026 की सुबह उन्होंने ऐसा कुछ किया, जो वह रोज नहीं करते थे। ऑफिस के लिए निकलते हुए पत्नी को गले लगाया

.

इसके अलावा अपनी गाड़ी के ड्राइवर से सचिवालय में पहुंचने के बाद कहा था कि जब मैं बुलाऊं तभी आना, नहीं तो मत आना। इन सब बातों का का खुलासा राजस्थान के अलवर के रहने वाले उनके बुआ के लड़के राजपाल यादव ने किया। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में राजपाल ने ऐसे 6 दावे और किए हैं, जो अभी तक सामने नहीं आए हैं।

बता दें कि झज्जर जिले के मुंडा हेरा गांव के रहने वाले बलवंत सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थिति सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूद कर सुसाइड कर लिया था। मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजन लेकर गांव चले गए। हालांकि इससे पहले सुबह चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PHOTOS… में देखिए सोमवार को सचिवालय में क्या हुआ…

बलवंत सिंह (45) बिजली निगम में 2007 में भर्ती हुए थे।

उनके परिवार में पत्नी प्रमिला देवी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनके दो भाई भी हैं- कृष्ण, वह आर्मी में कार्यरत हैं। दूसरे भाई अशोक हरियाणा रोडवेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उनके परिवार में पत्नी प्रमिला देवी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनके दो भाई भी हैं- कृष्ण, वह आर्मी में कार्यरत हैं। दूसरे भाई अशोक हरियाणा रोडवेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सुसाइड करने के बाद जांच अधिकारी विवेक शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया था।

सुसाइड करने के बाद जांच अधिकारी विवेक शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया था।

मंगलवार की दोपहर को बलवंत सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मंगलवार की दोपहर को बलवंत सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुसाइड वाले दिन अकाउंट ऑफिसर ने किए ये 3 काम…

  1. आफिस जाने का शेड्यूल बदला : बलवंत सिंह का परिवार काफी समय से पंचकूला के पास बलटाना के एकता विहार में रह रहा है। उन्होंने सुसाइड वाले दिन अपना पूरा शेड्यूल बदल दिया। रोज वह सुबह उठकर 9.30 बजे ही अपने पंचकूला ऑफिस के लिए निकल जाते थे, लेकिन सुसाइड वाले दिन वह अपने घर से 10.00 बजे निकले। सबसे अहम बात यह रही कि वह उस दिन अपनी पत्नी प्रमिला को गले लगाकर निकले। बच्चों को आशीर्वाद दिया। अपने बेटे से कहा, वह जब बने, बड़ा अधिकारी ही बने। इसके बाद वह घर से सीधे सिविल सचिवालय निकल गए।
  2. ड्राइवर को गाड़ी लेकर वापस भेजा : घर से वह अपनी गाड़ी से ड्राइवर को लेकर निकले। जब वह सिविल सचिवालय के लिए निकले तो ड्राइवर उनके साथ था। सुबह 10.15 के करीब वह चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-1 में सिविल सचिवालय पहुंच गए, जहां से उन्होंने अपने ड्राइवर को वापस घर भेज दिया। साथ ही ये कहा जब मैं बुलाऊं तभी आना, नहीं तो मत आना।
  3. 5वीं मंजिल से 8वीं मंजिल तक बिताएं 5 घंटे : रिकॉर्ड के आधार पर बलवंत सिविल सचिवालय में सुबह 10.22 मिनट में दाखिल हुए। सबसे पहले वह 5वीं मंजिल गए, जहां उन्होंने कुछ अपने कुलीग और अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद वह 9वीं मंजिल गए, जहां उन्होंने कुछ निरीक्षण किया और फिर वह आठवीं मंजिल पर आ गए। करीब तीन बजे के आसपास वह आठवीं मंजिल पर फोन को वहीं छोड़कर छलांग लगा दी और उनकी मौत हो गई।
बलवंत के भाई राजपाल यादव ने सुसाइड केस में कई जानकारी दैनिक भास्कर एप की टीम के साथ शेयर की।

बलवंत के भाई राजपाल यादव ने सुसाइड केस में कई जानकारी दैनिक भास्कर एप की टीम के साथ शेयर की।

अब यहां पढ़िए भाई ने किए ये 6 खुलासे…

पहला खुलासा: 3 अधिकारियों ने ट्रैप में फंसाया

राजपाल यादव ने पहला खुलासा किया कि मेरे भाई बलवंत सिंह को इन्हीं के विभाग हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के 3 अधिकारी अमित दीवान, आशीष गोगिया और राजेश पिछले दो महीने से परेशान कर रहे थे। कुलवंत ने उसे बताया था कि इन तीनों ने मुझे बैंक घोटाले में ट्रैप कर लिया है, जिसकी वजह से मैं बहुत परेशान हूं।

दूसरा खुलासा: ऑफिशियल चेक बुक को लेकर था परेशान

राजपाल यादव ने दावा कि मेरा भाई बलवंत पिछले दो महीने एक ऑफिशियल चेक बुक को लेकर परेशान रहता था। उसने फोन करके बताया था कि उसके विभाग का एक डायरेक्टर लेवल का अधिकारी दो महीने से उसे एक चेक बुक को लेकर परेशान कर रहा है। आशीष और राजेश उस पर चेक देने का दवाब बना रहे थे, जिसको इन लोगों ने जबरन छीन लिया था।

तीसरा खुलासा: बैंक स्कैम का कोई पैसा नहीं आया

बलवंत के भाई ने दावा किया कि आईडीएफसी बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के 590 करोड़ के घोटाले का एक भी पैसा न तो मेरे भाई और न ही परिवार के किसी सदस्य के खाते में आया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी ईमानदारी के कारण ही आज इस हाल में पहुंचा है। मेरे भाई का इस पूरे घोटाले से कोई लेना देना नहीं है।

चौथा खुलासा: नोटिंग करने से रोक रहे थे अधिकारी

राजपाल यादव ने बताया कि कुछ अधिकारी उसके भाई को नोटिंग करने से रोक रहे थे। इन अधिकारियों उससे कहना था कि इस पूरे मामले में नोटिंग मत कर नहीं तो हम तुझे फंसा देंगे, जिसके बाद तू बर्खास्त हो जाएगा। इसको लेकर बलवंत बहुत टेंशन में था, यहां तक वह मुझसे मिलने के लिए और सलाह करने के लिए 13 अप्रैल को अलवर तक पहुंच गया था, लेकिन ये मेरा दुर्भाग्य था कि मैं उस दिन उससे मिल नहीं पाया था।

5वां खुलासा: CBI ने जब्त कर लिया था फोन

राजपाल ने बताया कि सीबीआई की टीम ने कुछ दिन पहले उसका मोबाइल एक दिन के लिए जब्त कर लिया था। मगर, एक दिन बाद ही उसे लौटा दिया था। इसके अलावा जांच टीम ने चेक पर किए गए उसके सिग्नेचरों का भी मिलान किया था, लेकिन ये एक दूसरे से मैच नहीं हो पाए थे। टीम के अधिकारियों ने उसे आश्वसस्त कर दिया था कि वह इस मामले में निर्दोष है, जल्द ही ये पूछताछ का सिलसिला खत्म हो जाएगा।

छठा खुलासा: सुसाइड नोट भी बलवंत ने लिखा

राजपाल ने दावा कि सुसाइड से पहले बलवंत ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जो इस समय पुलिस के पास है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट चंडीगढ़ पुलिस की जांच टीम केस के रिकॉर्ड में शामिल कर रही है। इस नोट में कुछ ऐसे अफसरों के नाम हैं, जो इस बैंक घोटाले से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दावा कि एक आईएएस अफसर भी इस पूरे मामले में इन्वाल्व रहा है।

———————————————–

अकाउंट ऑफिसर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अकाउंट ऑफिसर सुसाइड केस में 3 पर FIR:एक आरोपी जेल में बंद; बैंक घोटाले में पूछताछ से पहले हरियाणा सचिवालय की बिल्डिंग से कूदे थे

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बलवंत की पत्नी की शिकायत पर हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के पूर्व चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO) अमित दीवान, आशीष गोगिया और राजेश को नामजद किया है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *