मुख्य बातें

प्रवासी भारतीय पर केस दर्ज होने से विवाद: बलरामपुर में एसपी से निष्पक्ष जांच और नाम हटाने की मांग – Balrampur News

प्रवासी भारतीय पर केस दर्ज होने से विवाद:  बलरामपुर में एसपी से निष्पक्ष जांच और नाम हटाने की मांग – Balrampur News

बलरामपुर। जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में नया मोड़ सामने आया है। संयुक्त अरब अमीरात में कार्यरत एक प्रवासी भारतीय ने दावा किया है कि जिस घटना में उसे आरोपी बनाया गया है, उस समय वह भारत में मौजूद नहीं था। उसने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज यह मामला उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बनगवां गांव का है। यहां के निवासी मोहम्मद अमीन, जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में काम करते हैं, ने एसपी विकास कुमार को एक प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि महदेइया मोड़ बनगवां में जमीन विवाद को लेकर अलीशाह कुरैशी और सद्दाम हुसैन कुरैशी ने उनके सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोहम्मद अमीन के अनुसार, प्राथमिकी में घटना की तारीख 5 दिसंबर 2025 दर्ज है। उनका कहना है कि इस तारीख को वह भारत में नहीं थे। अमीन ने बताया कि वह 19 सितंबर 2025 को ही भारत से संयुक्त अरब अमीरात चले गए थे और तब से वहीं रह रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराई अपने दावे के समर्थन में, मोहम्मद अमीन ने पुलिस को अपना पासपोर्ट, हवाई टिकट और अन्य संबंधित दस्तावेज सौंपे हैं। अमीन ने एसपी से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि उनकी गैरमौजूदगी साबित होती है। तो उनका नाम प्राथमिकी से हटाया जाए। उन्होंने झूठी शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसपी विकास कुमार ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *