मुख्य बातें

भीलवाड़ा में BJP की प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला: जिले के 39 मंडलों में 12 से 25 मार्च के बीच होगा आयोजन – Bhilwara News

भीलवाड़ा में BJP की प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला:  जिले के 39 मंडलों में 12 से 25 मार्च के बीच होगा आयोजन – Bhilwara News

भीलवाड़ा में भाजपा जिला संगठन द्वारा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर और पूर्व महापौर राकेश पाठक और अभियान जिला संयोजक जिला महामंत्री अविनाश जीनगर भी मौजूद राजे। वैचारिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलेभर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने बताया- प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना, कार्य पद्धति में सिद्धांत आधारित आचरण विकसित करना है। इसके साथ ही, पार्टी के इतिहास और विकास की जानकारी, सक्षम कार्यकर्ताओं का निर्माण करना तथा राष्ट्रीय चुनौतियों और नैरेटिव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया छगन माहुर ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। यही उसकी वैचारिक शक्ति का आधार है। कार्यकर्ता में दायित्व बोध से व्यक्तित्व निर्माण होता है और व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण को बल मिलता है।एक विचार को लेकर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में वट वृक्ष के रूप में स्थापित हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व में परम वैभव की ओर ले जाने के लिए कार्य कर रही है। 12 से 25 मार्च तक प्रशिक्षण भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि जिले के 39 मंडलों में 12 से 25 मार्च के मध्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से प्रशिक्षण वर्ग के व्यवस्थित,सादगीपूर्ण एवं अनुशासित संचालन का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान समयबद्धता, स्वच्छता, मोबाइल से दूरी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण का पूरा ध्यान रखा जाए। रात्रि विश्राम वाले इन 24 घंटों के प्रशिक्षण वर्गों में लोकेशन आधारित ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था रहेगी। जिला महामंत्री ने रखी रूपरेखा कार्यशाला के प्रारंभ में अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री अविनाश जीनगर ने सभी का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी। संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। अंत में आभार अभियान सहसंयोजक केसर सिंह चौधरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अभियान जिला सहसंयोजक राजेश सेन, विशाल गुरुजी, रामेश्वर छीपा, हेमंत शर्मा, अभिश्रुता सोलंकी, सुनिल देवपुरा, राजेंद्र सालवी, बहादुर सिंह भी मंचासीन रहे। इनकी रही मौजूदगी कार्यशाला में जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, कुलदीप शर्मा, मंजू चेचाणी, गोपाल तेली, अमरसिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह मोटरास, लादूलाल जाट, कांता शर्मा, ललिता कंवर, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, मनोज बुलानी, शशांक बिरला, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह जादौन, रागिनी गुप्ता,बाबूलाल आचार्य, पूरण डीडवानिया, इमरान कायमखानी, मंजू पालीवाल, शंकरलाल जाट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *