मुख्य बातें

चंबा मेडिकल कॉलेज से 10 मरीजों के मोबाइल चोरी: वार्डों से हुए गायब, CCTV फुटेज की सहायता से तलाश – Bharmour News




पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बीती रात अस्पताल के वार्डों में भर्ती 10 मरीजों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। इस घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है, और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित मरीजों ने बताया कि रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने वार्डों में घुसकर उनके मोबाइल फोन चुरा लिए। मरीजों और उनके परिजनों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।उनका कहना है कि बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए ऐसी घटनाएं अतिरिक्त मानसिक तनाव का कारण बनती हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस चोरी की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का मानना है कि मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े संस्थान में सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने की कार्रवाई की मांग मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से इस मामले की तत्काल जांच करने, चोरों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में, सीएमओ जालम भारद्वाज ने पुष्टि की है कि उन्हें अस्पताल से मोबाइल चोरी होने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान की जा रही है और भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *