मुख्य बातें

बांका में मादक पदार्थ तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई: DM ने रेड और जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश – Banka News

बांका में मादक पदार्थ तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई:  DM ने रेड और जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश – Banka News

बांका में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला स्तरीय नारको समन्वय केंद्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई इस बैठक में नशे के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ नियमित छापेमारी अभियान चलाने और उनकी गतिविधियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए जिले भर में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर भी जोर दिया। गतिविधियों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए डीएम ने उन क्षेत्रों की पहचान करने का निर्देश दिया, जहां मादक पदार्थों की अवैध खेती की संभावना है। इन क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम की योजना बनाकर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया, ताकि स्थानीय लोगों को अवैध खेती से दूर किया जा सके। बैठक में जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के नियमित पर्यवेक्षण और उनकी गतिविधियों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। शहरी क्षेत्रों में संभावित तस्करी स्थलों को चिन्हित कर सभी थाना अध्यक्षों को उनकी सूचीबद्ध विवरणी तैयार कर संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराने का आदेश दिया गया। मौके पर मौजूद रहे अधिकारी इस बैठक में सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी बांका, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा के पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला कृषि पदाधिकारी और उत्पाद अधीक्षक सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *