मुख्य बातें

देवरिया में रुद्रपुर मोड़ के पास झाड़ियों में लगी आग: तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू – Deoria News

देवरिया में रुद्रपुर मोड़ के पास झाड़ियों में लगी आग:  तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू – Deoria News

देवरिया जिला मुख्यालय के रुद्रपुर मोड़ स्थित अनुश्री मैरिज हॉल के पास सोमवार देर रात आग लग गई। आग तेजी से कूड़े, सूखी घास और झाड़ियों में फैल गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। देर रात आग की लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मैरिज हॉल में मौजूद बाराती और आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सड़क किनारे सूखी झाड़ियों और पेड़ों में आग लगने के कारण लपटें लगातार फैलती जा रही थीं, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, फायर ब्रिगेड ने दो दमकल वाहनों की मदद ली। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर ध्यान न दिया जाता और फायर ब्रिगेड को सूचना न मिलती, तो यह आग पास के दर्जनों घरों और दुकानों तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। आग की घटना के कारण देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन में बाधा हुई। हालांकि, आग पर काबू पाने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *