नूंह जिले में एक पुलिसकर्मी को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। यह घटना नूंह शहर के गौशाला रोड पर हुई, जब सिपाही उपेन्द्र एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे थे। सीआईए नूंह में तैनात सिपाही उपेन्द्र को सूचना मिली थी कि काले शीशे वाली एक स्कॉर्पियो गाड़ी इलाके में घूम रही है, जिस पर लाल रंग का अस्थायी नंबर लगा है। इसी सूचना के आधार पर उपेन्द्र अपनी टीम के साथ गौशाला रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास निगरानी कर रहे थे।
गाड़ी रोकने का किया था इशारा इसी दौरान, सीआईए की दूसरी टीम से जानकारी मिली कि संदिग्ध स्कॉर्पियो उसी रास्ते से आ रही है। सूचना मिलते ही सिपाही उपेन्द्र अपने साथियों के साथ गाड़ी से उतरकर सड़क पर खड़े हो गए और स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया। आरोपी मौके से फरार हालांकि, स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने गाड़ी रोकने के बजाय सीधे पुलिसकर्मी उपेन्द्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उपेन्द्र सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश मौके से फरार हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर घायल सिपाही उपेन्द्र को तुरंत शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नलहड़ ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया। हादसे में उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।
Source link
