मुख्य बातें

लुधियाना में बदमाशों ने कुल्चे विक्रेता को लूटा: बाइक पर सवार होकर आए, पहले बातों में उलझाया, फिर मारपीट कर ले गए नकदी – Ludhiana News

लुधियाना में बदमाशों ने कुल्चे विक्रेता को लूटा:  बाइक पर सवार होकर आए, पहले बातों में उलझाया, फिर मारपीट कर ले गए नकदी – Ludhiana News

लुधियाना के थाना मोती नगर क्षेत्रांतर्गत एचएल कॉलोनी (वार्ड नंबर 26) में बेखौफ लुटेरों का आतंक देखने को मिला है। यहां मंगलवार शाम के समय अपनी मेहनत की कमाई समेट कर घर जाने की तैयारी कर रहे एक कुल्चे वाले से दो बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे करीब 1500 रुपए लूटपाट की और फरार हो गए। पूरी वारदात गली में एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, शेरपुर का रहने वाला घनशाम साइकिल पर कुल्चे बेचता है। मंगलवार की शाम वह एचएल कालोनी में एक मकान के बाहर किसी महिला ग्राहक के लिए कुल्चे तैयार कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। लुटेरों ने पहले उसे अपनी बातों में उलझाया ताकि किसी को शक न हो। जैसे ही कुल्चे के पैसे देने वाली महिला घर के अंदर गई लुटेरों ने कुल्चे वाले पर अचानक हमला कर दिया और उसकी जेब में रखी दिनभर की कमाई छीन ली। हमला इतना जोरदार था कि पीड़ित वहीं जमीन पर गिर पड़ा और लुटेरे बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए। CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लुटेरों ने पहले रेहड़ी के पास रुककर रेकी की और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। इलाका निवासियों में रोष वार्ड नंबर 26 के निवासियों का कहना है कि इलाके में चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दिन-दिहाड़े एक गरीब मेहनत कश के साथ हुई इस लूट के बाद रेहड़ी-फड़ी वालों में डर का माहौल है। थाना मोती नगर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और CCTV फुटेज के आधार पर बाइक के नंबर और आरोपियों के हुलिए की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *