मुख्य बातें

घंटों फंसी रही बराता, एम्बुलेंस और वाहन: मुरैना में नेशनल हाईवे, ओवरब्रिज बाइपास पर जाम; लोग होते रहे परेशान – Morena News




मुरैना क्षेत्र में आज शाम 8 बजे से सभी सड़के जाम हो गई। जौरा रोड नेशनल हाईवे 552 , बैरियल चौराहा नेशनल हाईवे 44 , ऋषिगावल रोड, अंबाह ओवर ब्रिज, बाई पास, ओवर ब्रिज, सभी रास्ते जाम से भरे रहे। इस जाम में कुछ एम्बुलेंस फंस गई तो कुछ दूल्हे बारात भी फंस जाने से लोग घंटों परेशान होते रहे। आज 11 मार्च को अधिक विवाह हैं। वाहन फंस गए। ऐसे मौके पर ना तो पुलिस दिखी ना ट्रैफिक पुलिस। घंटों इंतजार के बाद जाम खुल सका। जाम में जौरा रोड पर दो मरीजों को लेकर एम्बुलेंस भी फंस गई ।इस जाम में पुलिस, ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से गायब दिखाई दी। जाम में फंसे लोगों ने खुद ही धीरे धीरे जाम को खोला। लोग सड़कों पर उतर जाम खुलवाते नजर आए। महापुर रोड पर रहने वाले रेनू तोमर के अनुसार वह एक शादी में शामिल होने जौरा रोड पर बाइक से जा रहा था। जौरा रोड पर दोनों तरफ से जाम था ऋषिगालब रोड भी जाम थी। घंटों लोग जाम में फंसे थे। एम्बुलेंस भी मरीजों के साथ जाम में फंसी थी पुलिस कही से कही तक नजर नहीं आ रही थी। ट्रैफिक वाले दिन भर रहते है लेकिन आज शादी अधिक होने से पुलिस की व्यवस्था होनी चाहिए थी वह व्यवस्था देखने को नहीं मिली। नतीजा लोग घंटों जाम में फंसे रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *