मुख्य बातें

टोहाना में ट्रक की टक्कर से सेंट्रो कार क्षतिग्रस्त: अचानक ब्रेक लगाने से हादसा; हलवाई घायल, डायल 112 से नहीं मिली मदद – Tohana News

टोहाना में ट्रक की टक्कर से सेंट्रो कार क्षतिग्रस्त:  अचानक ब्रेक लगाने से हादसा; हलवाई घायल, डायल 112 से नहीं मिली मदद – Tohana News

फतेहाबाद जिले के टोहाना उपमंडल के गांव भोड़िया खेड़ा के पास एक सड़क हादसे में सेंट्रो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, हालांकि कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में कार चालक को चोटें आईं और वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फतेहाबाद से लौटते समय हुआ हादसा इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले गौतम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह हलवाई का काम करता है और अपने दो साथियों के साथ फतेहाबाद से टोहाना लौट रहा था। गांव भोड़िया खेड़ा के पास उनकी सेंट्रो कार के आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी कार का अगला हिस्सा ट्रक से टकरा गया। कार क्षतिग्रस्त, चालक को आई चोटें गौतम सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का चालक साइड वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उन्हें भी चोटें आईं। उन्होंने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है। गौतम सिंह ने यह भी बताया कि हादसे के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। पुलिस ने की घटना की पुष्टि सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गांव भोड़िया खेड़ा के पास ट्रक ने सेंट्रो कार को टक्कर मारी है। हादसे में कार का चालक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है और चालक को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि सदर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *