मुख्य बातें

बदायूं के उझानी नाले में मिला शव: टहलने निकले लोगों ने देखा, डायरी से हुई मृतक की पहचान – Badaun News




बदायूं के उझानी कस्बे में बुधवार सुबह महात्मा गांधी खेल मैदान के पास एक चौड़ी नाली में एक ग्रामीण का शव मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने नाली में एक व्यक्ति को पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक नाली में मुंह के बल पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक डायरी मिली। इस डायरी में लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद मृतक की पहचान उझानी क्षेत्र के गांव बेनी नगला निवासी 60 वर्षीय सेवाराम पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई। परिजनों को सूचना मिलने पर वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सेवाराम को शराब पीने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाली में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *