मुख्य बातें

चित्तौड़गढ़ में रात को भी बढ़ने लगा है तापमान: मौसम विभाग के अनुसार – वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 14–15 मार्च को आंधी और हल्की बारिश की संभावना – Chittorgarh News




चित्तौड़गढ़ जिले में गर्मी का असर अब दिन के साथ-साथ रात में भी महसूस होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को मार्च के महीने में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। अब रात का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है और यह 20 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने में परेशानी हो रही है, वहीं रात के समय भी पहले जैसी ठंडक महसूस नहीं हो रही है। गर्मी बढ़ने के कारण बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों और लस्सी-छाछ की मांग भी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ के न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी एक ही दिन में रात के तापमान में साफ तौर पर बढ़ोतरी देखी गई है। अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले तीन से चार दिन मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। यानी इस दौरान ज्यादा बादल या बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। 14-15 मार्च को आंधी और हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिसका असर राजस्थान के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है। इसके कारण कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि फिलहाल चित्तौड़गढ़ जिले के लिए कोई सीधा अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम का असर यहां भी दिखाई दे सकता है। अगर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होता है तो तापमान में हल्की गिरावट के साथ मौसम थोड़ा ठंडा महसूस हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *