मुख्य बातें

लातेहार में सिकनी गांव के पास दो कारों की टक्कर: 87 पैकेट में कुल 92 किलोग्राम गांजा बरामद, चालक फरार – latehar News

लातेहार में सिकनी गांव के पास दो कारों की टक्कर:  87 पैकेट में कुल 92 किलोग्राम गांजा बरामद, चालक फरार – latehar News

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी गांव के पास राष्ट्रीय उच्च पथ-39 पर बुधवार को दो कारों की टक्कर के बाद गांजा तस्करी का खुलासा हुआ। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से एक कार से 92 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 84 हजार रुपए बताई जा रही है। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि वाहन के बीच सिकनी गांव के पास आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित बताए गए हैं। वाहन में सवार दो लोग मौके से फरार घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान, वाहन से 87 पैकेट में कुल 92 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद गांजा ले जा रहे वाहन में सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, दूसरी कार में सवार एक परिवार घटनास्थल पर मौजूद रहा और सभी सदस्य सुरक्षित पाए गए। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि फरार चालक और वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस अवैध तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *