मुख्य बातें

कोडरमा के चंदवारा थाना SI 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार: अवैध शराब फैक्ट्री मामले में मांगी थी 1 लाख की घूस, एसीबी ने लिया एक्शन – koderma News




कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर (SI) पवन राम को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को हुई। आवेदक प्रेमकांत नायक ने बताया कि यह मामला चंदवारा थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री से संबंधित है। पिछले महीने इस संबंध में चंदवारा थाना में कांड संख्या 31/26 दर्ज किया गया था, जिसकी जांच का जिम्मा एसआई पवन राम को सौंपा गया था। पुलिस डायरी में मदद करने के बदले मांगा घूस इस मामले में चंदवारा निवासी पीयूष पांडे और चिलोडीह निवासी सुनील कुशवाहा नामजद अभियुक्त थे। जांच के दौरान एसआई पवन राम ने पुलिस डायरी में मदद करने के बदले दोनों अभियुक्तों से कुल 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। अभियुक्त पीयूष पांडे और सुनील कुशवाहा रिश्वत नहीं देना चाहते थे और उन्होंने इस भ्रष्टाचार का खुलासा करने का फैसला किया। उन्होंने अपने वकील प्रेमकांत नायक को एसीबी को सूचित करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद प्रेमकांत नायक ने एसीबी को पूरे मामले की लिखित जानकारी दी। एसीबी की टीम सब-इंस्पेक्टर को हजारीबाग ले गई गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे हजारीबाग एसीबी की टीम चंदवारा थाना पहुंची। प्रेमकांत नायक के माध्यम से तय राशि की अग्रिम किस्त के रूप में 15 हजार रुपए लेते ही एसआई पवन राम को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। एसीबी टीम ने मामले का सत्यापन करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें अपने साथ हजारीबाग ले गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *