कोरबा में रसोई गैस की कमी की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टोरेज उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग और अधिक कीमत पर बिक्री जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर दुदावत ने गैस डिस्टीब्यूटर एजेंसियों की बैठक में बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष के कारण रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी संबंधी मिसलीडिंग और अनवेरिफाइड रिपोर्ट्स कई माध्यमों से प्रसारित हो रही है। उन्होंने इन अफवाहों को निराधार बताते हुए नागरिकों से इनसे बचने की अपील की। ब्लैक मार्केटिंग,अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतें बर्दाश्त नहीं प्रशासन का उद्देश्य कस्टमर्स को सुचारु और पारदर्शी गैस वितरण व्यवस्था उपलब्ध कराना है। कलेक्टर ने सभी गैस एजेंसियों को पेशेवर व्यवहार अपनाने और किसी भी अनियमितता से बचने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग या अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। घरेलू LPG सिलेंडर की डिलीवरी केवल OTP सर्टिफिकेशन से एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर और बुकिंग डेट्स के अनुसार ही दी जाए। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी केवल ओटीपी सर्टिफिकेशन के माध्यम से होगी और बिना ओटीपी के कोई सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा। साथ ही, कस्टमर्स को 25 दिनों से पहले दोबारा सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा। सभी गैस एजेंसियों को हर दिन अपने स्टॉक की जानकारी खाद्य शाखा को उपलब्ध करानी होगी। कलेक्टर ने स्कूल, आश्रम, छात्रावास और अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग या दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर संबंधित संस्थान और गैस वितरक दोनों की जांच की जाएगी।
Source link
