मुख्य बातें

छुहिया घाटी में भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल प्रभावित: 20 दिन से डेरा डाले हाथियों को बचाने में जुटा वन विभाग; 10 घंटे से उठ रही लपटें – Sidhi News

छुहिया घाटी में भीषण आग, 10 हेक्टेयर जंगल प्रभावित:  20 दिन से डेरा डाले हाथियों को बचाने में जुटा वन विभाग; 10 घंटे से उठ रही लपटें – Sidhi News

सीधी जिले की छुहिया घाटी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। बघवार गांव के पास स्थित इस घाटी के करीब 10 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल में आग फैल चुकी है। सबसे ज्यादा फिक्र की बात यह है कि इसी इलाके में पिछले 20 दिनों से हाथियों का एक झुंड घूम रहा है, जिनकी जान अब खतरे में है। आग की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। डिप्टी रेंजर बिनी आनंद की अगुवाई में टीम आग बुझाने के काम में लगी है। विभाग की सबसे बड़ी चुनौती हाथियों को सुरक्षित रखना है। वन कर्मचारी लगातार हाथियों की लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं और कोशिश की जा रही है कि झुंड को आग वाले इलाके से हटाकर किसी दूसरी सुरक्षित जगह की ओर मोड़ दिया जाए। आग बुझाने में ग्रामीण भी कर रहे मदद अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी, लेकिन सूखी घास और तेज हवाओं की वजह से यह तेजी से फैल रही है। आग बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी, चौकीदार और गांव के लोग मिलकर कोशिश कर रहे हैं। सुबह 8 बजे दिखा था धुआं रास्ते से गुजर रहे संतोष यादव नाम के शख्स ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 8 बजे घाटी से धुआं उठते देखा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। फिलहाल पूरी कोशिश यही है कि आग पर जल्द काबू पा लिया जाए ताकि जंगल और वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *