मुख्य बातें

तीन दिन बारिश की चेतावनी, 3-5° गिरेगा तापमान: बस्तर में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी, राजनांदगांव-दुर्ग सबसे गर्म – Raipur News

तीन दिन बारिश की चेतावनी, 3-5° गिरेगा तापमान:  बस्तर में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी, राजनांदगांव-दुर्ग सबसे गर्म – Raipur News

छत्तीसगढ़ में कल से फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 13, 14 और 15 मार्च को बस्तर संभाग के कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा चल रहा था। लेकिन आखिरी 24 घंटे में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड में बने सिनोप्टिक सिस्टम के असर से ऐसी स्थिति बन रही है।
बिहार से उत्तर छत्तीसगढ़ तक ट्रफ लाइन सक्रिय मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार से झारखंड होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर एक ट्रफ (द्रोणिका) सक्रिय है। इसका मतलब है कि इस ऊंचाई पर हवा का दबाव कम है और वहां हवाओं का मिलन हो रहा है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदलने की संभावना बन रही है। इस दौरान इस ट्रफ के कारण प्रदेश में कुछ इलाकों में बादल बढ़ सकते हैं, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) तक चल सकती हैं। समझिए क्या होती है ट्रफ लाइन ट्रफ लाइन मौसम विज्ञान में कम दबाव की एक लंबी पट्टी होती है। यह आमतौर पर नक्शे पर एक ऐसी रेखा के रूप में दिखाई जाती है जहां आसपास के क्षेत्रों की तुलना में हवा का दबाव थोड़ा कम होता है। इस वजह से अलग-अलग दिशाओं से हवाएं इस क्षेत्र की ओर खिंचती हैं और ऊपर उठती हैं। दुर्ग-राजनांदगांव सबसे गर्म वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहने के साथ हल्की धुंध रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
13, 14 और 15 मार्च को बदल सकता मौसम 13 मार्च: प्रदेश के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना। गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 14 मार्च: कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार, साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 मार्च: कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान भी गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *