मुख्य बातें

हाईकोर्ट के वकील गगनदीप जम्मू पर खरड़ में फायरिंग: वारदात के बाद आरोपी फरार; जानलेवा हमले से बार एसोसिएशन सदस्यों में रोष – Chandigarh News

हाईकोर्ट के वकील गगनदीप जम्मू पर खरड़ में फायरिंग:  वारदात के बाद आरोपी फरार; जानलेवा हमले से बार एसोसिएशन सदस्यों में रोष – Chandigarh News

चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व सचिव गगनदीप जम्मू पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश की। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हमले में गगनदीप को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। यह मामला मोहाली के खरड़ का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इस घटना के बाद वकीलों में भारी रोष देखने को मिला। वकीलों का कहना है कि खुलेआम इस तरह की वारदात कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कही यह बात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला केवल एक वकील पर नहीं, बल्कि पूरी कानूनी बिरादरी की गरिमा, स्वतंत्रता और निर्भीक कार्यप्रणाली पर हमला है। एसोसिएशन ने प्रशासन और पुलिस से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बार एसोसिएशन ने कहा कि पूरी वकील बिरादरी गगनदीप जम्मू और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हिंसा व कानूनहीनता की ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट है। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग बार एसोसिएशन ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है, ताकि वकील बिना किसी डर या दबाव के अपनी पेशेवर जिम्मेदारियां निभा सकें। वकीलों में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के बाद वकीलों में गहरा आक्रोश है। कानूनी समुदाय का कहना है कि अगर अधिवक्ताओं पर इस तरह खुलेआम हमले होंगे तो कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होंगे। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि पूरी वकील बिरादरी हिंसा और कानूनहीनता की ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *