मुख्य बातें

समस्तीपुर सड़क हादसे में भाई की मौत: बहन की थी शादी, सामान लाने घर से निकला था; सामने आया कुत्ता, बाइक बेकाबू होने से एक्सीडेंट – Samastipur News

समस्तीपुर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाने के वाजितपुर गांव निवासी शिवचंद्र राय के बेटे नीतीश कुमार (18) के रूप में की गई है। मामला सरायरंजन थाने के मेयारी गांव के पास का है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद शादी का महौल मातम में बदल गया। मृतक के चाचा मनीष कुमार ने बताया कि नीतीश की चचेरी बहन की शादी बुधवार रात थी। रात वह शादी का सामान लाने के लिए दलसिंहसराय बाजार जा रहा था। इसी दौरान मेयारी गांव के पास बीच सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। जिससे इसकी बाइक फिसल गई। फलस्वरूप यह बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे इसके सिर में काफी चोट लगी। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग उसे दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अहले सुबब इसकी मौत हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी हॉस्पिटल की ओर से दलसिंहसराय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर गुरुवार दोपहर सदर अस्पताल भेजा है। शादी में छाया मातम घटना के बाद हालांकि शादी तो संपन्न हो गई। लेकिन शादी के दौरान मातम का माहौल व्याप्त था। सामन्य रूप से शादी की रश्म की गई। गाजा बाजा भी बंद ही रखा गया। कुछ देर पहले तक जो महिलाएं शादी की गीत गा रही है । वह महिलाएं अब चीत्यकार लगा रही थी। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादमें में युवक की मौत हुई है।शव का जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *