मुख्य बातें

जयपुर में वेयरहाउस स्पेस 24 प्रतिशत बढ़ा: वेयरहाउसिंग कारोबार में जयपुर टियर-2 शहरों में तीसरे स्थान पर – Jaipur News

जयपुर में वेयरहाउस स्पेस 24 प्रतिशत बढ़ा:  वेयरहाउसिंग कारोबार में जयपुर टियर-2 शहरों में तीसरे स्थान पर – Jaipur News


जयपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में क्विक कॉमर्स के विस्तार के बीच जयपुर में साल 2025 के दौरान 13 लाख वर्ग फीट वेयरहाउस स्पेस किराये पर ली या खरीदी गई, जो 2024 के मुकाबले 24 फीसदी ज्यादा है। वेयरहाउस स्पेस के कुल व्यवसाय के मामले में भी जयपुर देश के प्रमुख टियर 2 शहरों में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। इसने नागपुर, इंदौर और लुधियाना जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, वेयरहाउस स्पेस व्यवसाय में ग्रोथ के लिहाज से नागपुर 200 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि के साथ अव्वल है।

दरअसल, देश-दुनिया के प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड जयपुर में अपने आउटलेट खोल रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ने के मद्देनजर ऑनलाइन कंपनियां जयपुर में वेयरहाउस स्पेस लीज पर ले रही हैं, ताकि तेज डिलीवरी दी जा सके। नए उद्योगों की स्थापना से भी वेयरहाउस स्पेस की मांग बढ़ी है। रियल एस्टेट कंसलटेंट फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है।

नाइट फ्रैंक इंडिया उत्तर के कार्यकारी निदेशक मुदस्सिर जेदी के मुताबिक, जयपुर में लागत कम होने से वेयरहाउसिंग बाजार विकसित हो रहा है। वहीं, सप्लाई चेन को बेहतर बनाने के लिए कंपनियां जयपुर समेत राजस्थान में अपनी पहुंच बढ़ा रही हैं। इससे शहर में विनिर्माण, खुदरा और 3पीएल की भागीदारी बढ़ने की संभावना है। एनएच-48 जैसे कॉरिडोर में जयपुर में संगठित वेयरहाउसिंग का और तेज होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *