मुख्य बातें

3 दिन में 3 हाथियों की करंट से मौत: सूरजपुर में खेत में मिला शव, रायगढ़ में पानी पीते समय चपेट में आए, 2 अरेस्ट – Chhattisgarh News

3 दिन में 3 हाथियों की करंट से मौत:  सूरजपुर में खेत में मिला शव, रायगढ़ में पानी पीते समय चपेट में आए, 2 अरेस्ट – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में गेहूं के खेत में हाथी का शव मिला है। करंट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दो दिन पहले रायगढ़ में भी पानी पीते समय करंट से 2 हाथियों की मौत हो गई थी। इस तरह पिछले 3 दिन में 3 हाथियों की करंट से जान चली गई। वहीं, हाथियों की लगातार हो रही मौत पर युवा कांग्रेस ने चिंता जताई है। रायगढ़ में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। पहली घटना: सूरजपुर में मिला गेहूं के खेत में हाथी का शव सूरजपुर जिले के ग्राम करंजवार में शुक्रवार सुबह गेहूं के खेत में हाथी का शव मिला है। हाथी की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना प्रतापपुर वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर से लगे करंजवार गांव में ग्रामीणों ने सुबह खेत में करीब 15 साल के नर हाथी का शव देखा। यह हाथी पिछले तीन-चार दिनों से इलाके में घूम रहा था। हाथी की सूंड पर काले निशान भी मिले हैं। जिसके आधार पर करंट लगने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा हाथी की मौत की खबर मिलते ही सूरजपुर डीएफओ डीपी साहू और एसडीओ फॉरेस्ट संस्कृति बारले सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीओ संस्कृति बारले ने बताया कि अभी हाथी की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। आसपास करंट लगाने के कोई स्पष्ट निशान भी नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की टीम हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। जिस स्थान पर हाथी का शव मिला है, वहां खेतों की ऊंचाई भी ज्यादा नहीं है। दूसरी घटना: रायगढ़ में दो हाथियों की हुई थी मौत रायगढ़ जिले में 11 मार्च को 2 हाथियों की मौत हो गई। उनकी लाशें कुरकुट नदी में तैरती हुई मिलीं थी। जांच में पता चला कि, नदी में पंप लगाकर पानी खींचा जा रहा था। उसी दौरान लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से दोनों हाथियों की जान गई। दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार वन विभाग की जांच के बाद पाकादरहा निवासी धरम सिंह (38) और रामकुमार राठिया (55) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन अमला मामले की आगे जांच कर रहा है। युवा कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग हाथियों की लगातार हो रही मौत पर युवा कांग्रेस ने चिंता जताई है। गुरुवार को युवा कांग्रेस (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष उस्मान बेग अपनी टीम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जंगल कटने से भटक रहे वन्यजीव युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उस्मान बेग ने कहा कि, जिले में तेजी से जंगलों की कटाई हो रही है और बड़े उद्योग, खदानें और औद्योगिक परियोजनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस वजह से हाथी जैसे बड़े वन्यजीव अपने प्राकृतिक आवास से भटककर गांवों और खेतों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इस मुद्दे को लेकर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। युवा कांग्रेस ने रखी 4 प्रमुख मांगें रायगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौत पर एक नजर केस 1- पिछले डेढ़ साल पहले चुहकीमार नर्सरी में 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आने से 3 हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई। केस 2- करीब साल भर पहले घरघोड़ा रेंज के पानीखेत गांव के डेम के पास कीचड़ में फंसने से हाथी शावक की मौत हो गई थी। केस 3- तमनार क्षेत्र के केराखोल गांव में अवैध बिजली तार की चपेट में आने से एक दंतैल हाथी की मौत हो गई। केस 4- जनवरी में घरघोड़ा रेंज के कमतरा बीट क्षेत्र में पहाड़ी इलाके में दो चट्टानों के बीच फंस जाने से एक हाथी शावक की मौत हो गई थी। केस 5- लगभग 3 महीने पहले बंगुरसिया सर्किल के बड़झरिया तालाब में 1 हाथी शावक की डूबने से मौत हो गई थी। शावक अपने दल के साथ नहाने तालाब पहुंचा था, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। केस 6- घरघोड़ा रेंज के कुरकुट नदी में 2 हाथियों का शव देखा गया। जांच में करंट से मौत होना पाए जाने के बाद 2 आरोपियों को पकड़ा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *