मुख्य बातें

गोंडा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग: लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, जांच जारी – Gonda News

गोंडा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग:  लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, जांच जारी – Gonda News

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोनार गली, बरियापुरवा गांव में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लग गई। निखिल कुमार के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के इस गोदाम में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना देर रात करीब 3 बजे हुई, जब स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक निखिल कुमार आजाद को सूचना दी। मौके पर पहुंचे निखिल कुमार ने शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होने पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गली होने के कारण उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से कूलर, एलईडी, हीटर, टेबल फैन और स्टैंड फैन सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया, जिससे निखिल कुमार आजाद को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 4 तस्वीरें देखिए… फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। गली पतली होने के कारण पहुंचने में दिक्कत हुई, लेकिन आग बुझा ली गई है। नुकसान का आकलन दुकान मालिक ही बता पाएंगे। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने पुष्टि की कि बरियारपुरवा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *